Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रेल बजट : 9 साल में सबसे कम संचालन अनुपात प्रस्तावित

Published

on

रेल-मंत्री,सुरेश-प्रभु,संचालन,लोकसभा,भारतीय-रेल,छह-लाख-करोड़

Loading

नई दिल्ली | रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल राजस्व में वृद्धि के लिए 90 फीसदी से कम संचालन अनुपात प्रस्तावित किया। रेलवे का संचालन अनुपात पिछले पांच साल में 90 फीसदी से अधिक रहा है।

लोकसभा में 2015-16 का रेल बजट पेश करते हुए प्रभु ने कहा, “मैंने संचालन अनुपात 88.5 फीसदी रखने का प्रस्ताव रखा है-जो कि 2014-15 के लक्षित 92.4 फीसदी और हासिल 91.8 फीसदी से कम है।”

उन्होंने कहा, “यह प्रस्तावित संचालन अनुपात नौ साल में सबसे बेहतरीन है।” वैश्विक रूप से 75 से 80 फीसदी या कम संचालन अनुपात को सबसे सटीक माना जाता है, लेकिन इस लिहाज से भारतीय रेल की स्थिति खराब है। प्रभु ने कहा कि रेलवे को अगले तीन-चार साल में छह लाख करोड़ रुपये की जरूरत है।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending