Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लारा ने ‘हील विद लारा’ ऐप लांच की

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने फिटनेस के मुरीदों के लिए ‘हील विद लारा’ ऐप लांच की है। लारा ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “मेरी नई नि:शुल्क ऐप ‘हील विद लारा’ के साथ योग को अपनी जिंदगी का एक हिस्सा बनाएं।”

लारा ने ‘हिल विद लारा’ से पूर्व एक फिटनेस डीवीडी भी लांच की थी।

मनोरंजन

सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत खराब, चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल में भर्ती

Published

on

Loading

चेन्नई। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो ग्रीम्स रोड अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों की टीम ने दी जानकारी

अस्पताल के सूत्रों ने डॉक्टरों के हवाले से पुष्टि की है कि 73 वर्षीय रजनीकांत की हालत स्थिर है। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। रजनीकांत की पत्नी ने भी एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बताया कि अभी सब ठीक है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

भगवान से प्रार्थना कर रहे रजनी के फैंस

अचानक रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने से उनके फैंस काफी बेचैन हो गए। फैंस सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत सही होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

आने वाली है दो और फिल्में

बता दें कि रजनीकांत अभी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। पहली फिल्म निर्देशक ज्ञानवेल राजा की वेट्टैयन है, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। दूसरी फिल्म लोकेश कनगराज की कुली (Coolie) है। रजनीकांत अभी कुछ दिन पहले ही चेन्नई लौटे हैं।

Continue Reading

Trending