Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम में 25,000 साल पुराना तांबे का ड्रम बरामद

Published

on

वियतनाम

Loading

वियतनाम हनोई। वियतनाम के थान होआ प्रांत में 2,000 से 2,500 साल पुराना कांस्य का ड्रम एक विश्व विरासत स्थल के निकट पाया गया है। एक संरक्षण केंद्र ने सोमवार को बताया कि यह ड्रम एक स्थानीय निवासी को सिटाडेल ऑफ हो डाइनस्टी से एक किलोमीटर दूर विन्ह लो जिले में अपने घर के निर्माण के दौरान मिला। सिटाडेल ऑफ हो डाइनस्टी (हो राजवंश का दुर्ग) को यूनेस्को ने 2011 में विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया था।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक कांस्य ड्रम है, जिसमें कई अत्याधुनिक सजावट और पैटर्न हैं। इस ड्रम के कुछ भाग टूटे हुए हैं। ड्रम का आयत 59 सेमी और इसकी ऊंचाई 43 सेमी है। दोंग सन कांस्य ड्रमों के लगभग 600 ईसा पूर्व दोंग सन संस्कृति के दौरान वियतनाम में लाल नदी के पास निर्मित होने का अनुमान है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending