Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

व्हाइट हाउस में ‘पीएम मोदी की पत्नी’ के लिए गार्ड ने खोला कार का दरवाजा

Published

on

Loading

वाशिंगटन। दुनिया ने सोमवार को दो शक्तिशाली देशों के नेताओं को मिलते देखा। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया व्हाइट हाउस के दरवाजे पर इंतजार करते दिखे लेकिन तभी ऐसा वाकया हो गया कि हर कोई हैरान रह गया।

कुछ ही देर बाद पीएम मोदी की गाड़ी व्हाइट हाउस के मुख्य द्वार पर आकर रुकी। कार रुकने के बाद गार्ड आए और दायीं ओर से मोदी के लिए दरवाजा खोला, फिर सैल्यूट किया। पर एक गार्ड ने गाड़ी के बायीं ओर गया और दरवाजा खोला, जबकि मोदी तो कार में अकेले ही आए थे। अब इस बात पर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि क्या यह गार्ड पीएम मोदी की पत्नी के लिए दरवाजा खोल रहा था?

सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि गार्ड ने पीएम मोदी की पत्नी के बाहर आने का इंतजार कर रहा था और उन्हीं के लिए दरवाजा खोला था।

इसके बाद पीएम मोदी कार से बाहर आए और राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को एक इत्तेफाक भी माना जा सकता है। यह जरूरी नहीं है कि गार्ड ने पीएम मोदी की पत्नी के लिए ही दरवाजा खोला हो। यह अमेरिका की कोई प्रोटोकॉल भी हो सकता है, क्योंकि जब मोदी व्हाइट हाउस से वापस जा रहे थे उस समय भी गार्ड ने गाड़ी के दोनों दरवाजे खोले थे. और सैल्यूट किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

सिंगापुर पुलिस से बदसलूकी के आरोप में 4 भारतीय गिरफ्तार

Published

on

Loading

सिंगापुर। सिंगापुर के लिटिल प्रीसिंक्ट में भारतीय मूल के चार लोगों पर बुधवार को सार्वजनिक उपद्रव करने और एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में चार भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, लिटिल इंडिया में रविवार सुबह एक कथित हत्या की जांच के लिए घेराबंदी किए गए अपराध स्थल पर चारों द्वारा पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का लगभग दो मिनट का वीडियो फेसबुक पेज ROADS.sg पर अपलोड किया गया।

क्या है आरोप

44 वर्षीय एमडी डिनो मार्सियानो अब्दुल वहाब, 37 वर्षीय एलेक्स कुमार ज्ञानसेकरन, 32 वर्षीय मोहम्मद यूसोफ मोहम्मद याहिया और 32 वर्षीय मोहनन वी बालकृष्णन द्वारा पुलिस अधिकारियों पर चिल्लाने वाले पोस्ट को तीन दिनों में 423,000 से अधिक बार देखा गया।

इस मामले में भारतीय मूल के 22 वर्षीय मुहम्मद साजिद सलीम को शामिल किया गया था, जिस पर सोमवार को वर्दुन रोड पर 25 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का आरोप लगाया गया था। इस घटना के संबंध में अन्य पाँच लोगों पर भी आरोप लगाए गए थे। हालाँकि, बुधवार को आरोपित किए गए चार लोगों का हत्या से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अदालत को बताया कि वे कानूनी प्रतिनिधित्व की तलाश करना चाहते हैं।

पुलिस अभियोजक ने अदालत को बताया कि जांच जारी है और चारों लोगों पर अतिरिक्त आरोप लग सकते हैं। वे 8 अक्टूबर को फिर से अदालत में पेश होंगे।

Continue Reading

Trending