Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सपा ने मनाया जनेश्वर मिश्र का 83 वाँ जन्मदिन

Published

on

Loading

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आज समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर रहे जनेश्वर मिश्र का 83 वाँ जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव ने भी शिरकत की।और साईकिल यात्रा को रवाना किया।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे जनेश्वर मिश्र का 83 वाँ जन्मदिन सपाइयों ने गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में मनाया। इस मौके पर हज़ारों की संख्या में पूरे प्रदेश से सपा कार्यकर्ता और नेता इकट्ठा हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जहाँ छोटे लोहिया को याद किया वहीं सपा सरकार की उपलब्धियों का भी जमकर बखान किया। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये शुरू हुई साईकिल यात्रा को एक अच्छा कदम बताया। इस मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह ने जनेश्वर मिश्र को याद किया और उनके किस्से सुनाये साथ ही जनेश्वर मिश्रा गरीबों के लिए सोचते थे, वो बयाँ किया।

यही नहीं मुलायम ने एक बार फिर से सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फटकार लगाई और कहा की आखिरकार महिलाओं की भागेदारी काम होने की वजह क्या है। मुलायम ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी मुलायम ने बयान दिया कि टिकट उन्ही को मिलेगा जो मेहनत कर रहे हैं और साफ़ छवि के हैं दागियों को टिकट नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि  एक तरफ जहाँ मुलायम साफ़ छवि वाले लोगों को तरजीह देने की बात कर रहे थे वहीँ दूसरी तरफ मंच से अतीक अहमद जैसे बाहुबलियों और दागदार छवि रखने वालो को मंच पर सजाये हुए थे।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending