अन्तर्राष्ट्रीय
सोमालिया में अल शबाब के 3 आतंकवादी मारे गए
मोग्दिशू| आतंकवादी संगठन, अलकायदा से संबद्ध आतंकवादियों द्वारा मध्य सोमालिया के हीरान क्षेत्र के जला-लकसी जिला स्थित सरकारी सैन्य अड्डे पर हमले के बाद सोमालिया के सैन्यबलों के साथ भीषण संघर्ष में अल शबाब के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जला-लकसी के उपप्रशासक महमूद फिदो ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि सोमाली सैन्य अधिकारियों ने रविवार रात अपने सैन्य अड्डे पर अल शबाब के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों का करारा जवाब दिया।
फिदो ने कहा, “उन्होंने हमारे सैन्य अड्डे पर हमला किया लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें रोक दिया। हम तीन हमलावरों को मारने में सफल रहे, जबकि बाकी घटनास्थल से भाग गए।”
उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने बाद में क्षेत्र में सुरक्षा अभियान शुरू किए और कई संदिग्धों को पकड़ लिया।
फिदो के मुताबिक, “हम इनकी जांच करेंगे और जांच में पाए गए निर्दोष लोगों को रिहा कर देंगे।”
अधिकारियों ने यह भी कहा कि फिलहाल स्थिति शांत है। उन्होंने सुरक्षाबलों के हताहत होने की खबरों से इंकार किया।
अन्तर्राष्ट्रीय
SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।
SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।
-
आध्यात्म5 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- रुझानों को जानबूझकर वेबसाइट पर धीरे शेयर किया जा रहा