Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोहा ने बेबी बंप के साथ शेयर किया ऐसा फोटो, बन गईं निशाना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सोहा अली खान इन दिनों प्रेगनेंट हैं। सोहा और उनके पति कुणाल खेमू पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में हैं। सोहा इन दिनों अपने स्वास्थ्य का काफी ख्याल रख रही हैं। नियमित तौर पर वो योग का सहारा ले रही हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें सोहा योगा करती नजर आ रही हैं।

हालांकि फोटो वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। बेबी बंप दिखाने पर उनको ट्रोल करते हुए लिखा गया कि शिक्षा से हमें ज्ञान तो जरूर मिलता है लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हम संस्कृति को बदल दें। इस ट्रोलिंग में सोहा के लिए कुछ भद्दे कमेंट भी किए गए।

एक यूजर ने सोहा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि तुम लोग अटेंशन पाने के लिए कुछ भी कर सकते हो। कुछ तो पर्सनल रखो। सोहा की इस पोस्ट से साफ है कि प्रेग्नेंसी के दौरान वे फिटनेस को बेहद अहमियत देती हैं। तस्वीर में सोहा ने नाइन मेटरनिटी वियर का कम्फर्टेबल आउटफिट पहन रखा है।

हाल ही में सोहा अली खान की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई थी, जिसमें सिस्टर-इन-लॉ करीना कपूर के साथ उनके क्यूट बेटे तैमूर अली खान पटौदी भी नजर आए थे। वहीं करिश्मा कपूर, नेहा धूपिया और कोंकणा सेन भी इस रस्म में शामिल हुई थीं।

मनोरंजन

बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो

Published

on

Loading

मुंबई। बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। खबर आ रही है कि इस बार शो में 20 प्रतियोगी होने वाले हैं, जिनके नामों पर मुहर लग गई है। आईए एक नजर डालते है, इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के नाम परः

1. चुम दरांग
2. मुस्कान बामने
3.तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
4. अतुल किशन
5. विवियन डिसेना
6. ईशा सिंह
7. करणवीर मेहरा
8. शहजादा धामी
9. रजत दलाल
10. अविनाश मिश्रा
11. सारा अफरीन खान
12. अफरीन खान
13. एलिस कौशिक
14. चाहत पांडे
15. शिल्पा शिरोडकर
16. नायरा बनर्जी
17. गुणरत्न सदावर्ते
18. हेमलता शर्मा
19. श्रुतिका राज अर्जुन
20. निया शर्मा

बता दें कि सलमान खान का रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

 

Continue Reading

Trending