Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजनाथ शनिवार को करेंगे मणिपुर, त्रिपुरा का दौरा

Published

on

केंद्रीय-गृह-मंत्री-राजनाथ,त्रिपुरा,शरणार्थियों,मुख्यमंत्री-ओकराम-इबोबी-सिंह,लाल-थनहवला,उत्तरी-त्रिपुरा,मिजोरम

Loading

अगरतला | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मणिपुर व त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था जायजा लेने के लिए पूर्वोत्तर के इन राज्यों का दौरा करेंगे। साथ ही वह त्रिपुरा में पिछले 17 वर्षो से अधिक समय से रह रहे शरणार्थियों को उनके राज्य भेजने की तैयारियों का आकलन करेंगे। त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, “केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को मणिपुर का दौरान करेंगे और मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह व इंफाल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर इस उग्रवाद प्रभावित राज्य के हालात की समीक्षा करेंगे।”

राजनाथ इंफाल से त्रिपुरा आएंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की कुछ चौकियों का दौरा करेंगे। अधिकारी ने कहा, उसके बाद वह यहां त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार और मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला के साथ मुलाकात कर जनजातीय शरणार्थियों की मिजोरम वापसी की योजना की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। राजनाथ उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में स्थित शरणार्थी शिविर का दौरा कर वहां रह रहे शरणार्थियों को पश्चिमी मिजोरम में स्थित अपने-अपने गांवों में लौट जाने के लिए राजी भी कर सकते हैं।

करीब 32,000 रियांग जनजाति के लोग अक्टूबर 1997 में एक मिजो वन्य अधिकारी की हत्या के बाद भड़की हिंसा के बाद पश्चिमी मिजोरम में स्थित अपने गांवों को छोड़कर उत्तरी त्रिपुरा के सात शरणार्थी शिविरों में रहे हैं। स्थानीय स्तर पर इन जनजातीय लोगों को ‘ब्रू’ कहा जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव शंभू सिंह ने 30 जनवरी को नई दिल्ली में त्रिपुरा व मिजोरम के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और मिजोरम के जनजातीय शरणार्थियों की राज्य वापसी पर चर्चा की थी।

उत्तर प्रदेश

अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे तो जनता से जूतों से पिटवाऊंगा: संगीत सोम

Published

on

Loading

लखनऊ। सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अगर अधिकारी सही से काम नहीं करेंगे, कानून का पालन नहीं करेंगे तो जनता से जूतों से पिटवाऊंगा। संगीत सोम को बीजेपी का फायर ब्रांड नेता माना जाता है। संगीत सोम अपने वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर भी टिप्पणी करते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि एक-दो को छोड़कर सभी भगवान क्षत्रिय मां की कोख से पैदा हुए हैं।

वीडियो में संगीत सोम कहते दिख रहे हैं कि हां, उन्होंने ही अधिकारी को धमकाया था। वीडियो में उनकी ही आवाज है। लेकिन मुझे लगता है कि उसे कम धमकाया था। अफसर अगर काम नहीं करेंगे तो उनको मैं पब्लिक के जूते से पिटवाऊंगा। माना जा रहा है कि वीडियो गन्ना समिति के चुनाव से जुड़ा है। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होना होगा। पार्टियों से टिकट लेने में जद्दोजहद करनी पड़ती है। तलवार, बंदूक की लड़ाई छोड़कर एकजुट होकर राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाएं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में समाज की ताकत कमजोर होने के कारण लोगों को बांध, सड़कों की मांग को लेकर भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने का वायदा किया गया था, लेकिन वहां उनके साथ इतने जुल्म हुए कि उनकी संख्या न के बराबर रह गई। इस दौरान एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, विजयवीर सिंह, ठाकुर रंजीत सिंह, राजीव चौहान, रामवीर सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

Trending