Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : पदक से चूके कुमार अवनिल

Published

on

Loading

जकार्ता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत के कुमार अवनिल यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी-13 रेस में एक स्थान से पदक से चूक गए। कुमार ने 11.61 सेकेंड का समय निकालते हुए चौथा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर रहने वाले ईरान के जारिफसानायेई ओमिद ने 11.49 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

उज्बेकिस्तान के अखमेदोव डोनियोरजोन ने 11.26 सेकेंड में दूरी तय करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। थाईलैंड के लामसान सोंगवुट 11.32 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल करने में सफल रहे।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending