Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर जवानी जानेमन ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

मुंबई। सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत के बाद रफ्तार पकड़ ली है। फर्स्ट डे 3.24 करोड़ का बिजनेस करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 4.55 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 7.79 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इस फिल्म से अलाया फर्नीचरवाला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। अलाया एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं। फिल्म में तब्बू ने भी छोटी सी भूमिका निभाई है।

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है। बता दें कि यह साल सैफ अली खान के लिए अच्छा साबित हो रहा है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म तानाजी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म में सैफ के काम की काफी सराहना हो रही है।

मनोरंजन

बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो

Published

on

Loading

मुंबई। बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। खबर आ रही है कि इस बार शो में 20 प्रतियोगी होने वाले हैं, जिनके नामों पर मुहर लग गई है। आईए एक नजर डालते है, इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के नाम परः

1. चुम दरांग
2. मुस्कान बामने
3.तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
4. अतुल किशन
5. विवियन डिसेना
6. ईशा सिंह
7. करणवीर मेहरा
8. शहजादा धामी
9. रजत दलाल
10. अविनाश मिश्रा
11. सारा अफरीन खान
12. अफरीन खान
13. एलिस कौशिक
14. चाहत पांडे
15. शिल्पा शिरोडकर
16. नायरा बनर्जी
17. गुणरत्न सदावर्ते
18. हेमलता शर्मा
19. श्रुतिका राज अर्जुन
20. निया शर्मा

बता दें कि सलमान खान का रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

 

Continue Reading

Trending