लखनऊ। उप्र के नवनियुक्त कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस पद के लिए मुझे उपयुक्त मानते हुए शासन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए माननीय सीएम का आभार व्यक्त करता हूँ। मैं और हमारी यूपी के टीम भावना के रुप में काम करेगी। कानून का राज संवैधानिक दायित्वों को हम पूर्ण करेगे।
आज आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रशांत कुमार ने कहा यूपी का बल 1831 में सृजित हुआ था, उसके बाद अनेकों चुनौती पूर्ण काम हमारे वीर साथियो ने किया है। वर्तमान सरकार की अपराधियो के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति रही है।
उन्होंने कहा मुझे पहले भी कई जिम्मेदारी दी गई थी। हमने अपराध अपराधियो पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। भारत सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है। किसी भी प्रदेश की प्रगति सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर निर्भर करती है। पिछले कुछ वर्षों में अपराध में कमी आई है।
DGP ने कहा बाहर से आने वाले निवेश में तेजी आई है, ग्लोबल ई वेस्टर्स समिट 40 करोड़ के एमओयू साइन हुए है, जिससे रोजगार का सृजन बढ़ेगा। 2001 से 2017 से जितना विदेशी निवेश आया था, उससे 4 गुना निवेश 2019 से 2023 तक निवेश आया है।
उन्होंने कहा 2023 का जो डेटा जारी हुआ था, यूपी की पॉपुलेशन लगभग देश का 16.99% है। 16 राज्य ऐसे है जो अपराध में हमसे आगे हैं। मर्डर केस में 28वां नम्बर यूपी का है। पिछले कुछ वर्षों में कानून व्यवस्था बिगड़ने नही दी गई।
उन्होंने यह भी कहा पिछले कुछ वर्षों में भर्तियां की गई वह पारदर्शी है। लगभग 1 लाख भर्ती प्रचलित है। यह पहली बार हुआ है कि किसी भी भर्ती में कोई प्रश्न चिन्ह नही उठा है। सीएम की महत्वाकांक्षी योजना है।
पिछले कुछ महीनों में भाग ने ऑपरेशन कनविक्शन के तहत 25हजार आरोपियो को दंडित कराया है। आने वाले समय मे प्रोटेक्टिव पुलिसिंग की ओर कदम बढ़ा रहे है। तकनीकी का इस्तेमाल आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस पर काम कर रहे है।
हाल में यूपी 112 में 3200 चार पहिया वाहन व 1600 दो पहिया वाहन बेड़े में शामिल करेगे। 10 लाख 49 हजार कैमरे ऑपरेशन के तहत लगाए है, जिनसे घटनाओ के अनावरण में कभी मदद मिल रही है।
अयोध्या में विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर का उद्घाटन के समय पुलिस द्वारा सभी विभागों से सामंजस्य बनाकर बहुत अच्छी व्यवस्था की गई। आने वाले समय मे साइबर क्राइम पर जोर देते हुए इन हाउस लोगो को ट्रेनिंग दे रहे है।
एक माह पूर्व 57 सायबर थानों के गठन शासन द्वारा किया गया है, जिसका संचालन शुरू हो गया है प्रत्येक जिले में सायबर थाने है। आने वाले कुछ माह में लोकसभा का चुनाव है। लोकसभा की तैयारी कर ली गई है
2025 में महाकुम्भ का आयोजन होगा। इसके लिए विभागीय स्तर से तैयारी जोर शोर से की जा रही है। भाई चारा बना रहे हमारे स्तर से हम बैठके कर रहे है। हमारे लोग पूरी तरह से एलर्ट है कोर्ट के आदेश पर काम किया जा रहा है।
पूर्व में caa nrc व किसान आंदोलन के समय भी हमने वार्ता की थी। उसी का नतीजा रहा कि यहां घटनाएं कम हुए। सोशल मीडिया के लिए हमारी टीमें 24 घंटे 365 दिन काम करती है। कोई ऐसा पोस्ट आता है उसका रिप्लाई 5 से 7 मिनट में देते है। यूपी पुलिस ऐसी पुलिस है जिसके फॉलोवर देश मे सभी पुलिस से ज्यादा है।