Dark Mode Light Mode
सरयू में स्नान कर सीधे रामलला के मंदिर पहुंच सकेंगे भक्त
20 को अकबरनगर क्षेत्र में ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024’ का यूपी में शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री
डिफेंस टेस्टिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा मिधानि समूह
🚀 Stay Updated! Watch & Subscribe to our YouTube Now! 🎥

लखनऊ| बस एक दिन और, फिर योगी सरकार नया इतिहास रचने जा रही है। 20 जुलाई (शनिवार) को एक दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 36.50 करोड़ से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अकबरनगर क्षेत्र में ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024’ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाया जाएगा। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 54.20 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों में तैनात रहेंगे। इस जन अभियान के लिए हर जनपद में नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। नो़डल अधिकारी शुक्रवार को अपने जनपदों में पहुंचकर अभियान की फाइनल तैयारियों का जायजा लेंगे। 20 जुलाई (शनिवार) को आधे दिन सभी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाएं केवल पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगी।

सीएम योगी अकबरनगर क्षेत्र में करेंगे पौधरोपण

कुकरैल नदी को पुनर्जीवित कराने के उद्देश्य से खाली कराए गए अनधिकृत कब्जों से खाली कराए गए अकबरनगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण करेंगे। वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी लखनऊ में ही पौधरोपण करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज व कौशांबी तथा ब्रजेश पाठक उन्नाव व कानपुर देहात में पौधरोपण करेंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या व देवरिया, काबीना मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर व पीलीभीत, स्वतंत्र देव सिंह बांदा व चित्रकूट में पौधा लगाएंगे। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या आगरा व फिरोजाबाद, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा व अलीगढ़, धर्मपाल सिंह बरेली व बदायूं, अनिल राजभर वाराणसी व मीरजापुर, राकेश सचान फतेहपुर व हमीरपुर, एके शर्मा आजमगढ़ व मऊ, योगेंद्र उपाध्याय फर्रुखाबाद व इटावा में पौधे लगाएंगे। आशीष पटेल सुल्तानपुर, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर बस्ती, दारा सिंह चौहान गाजीपुर, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद व अनिल कुमार मुजफ्फरनगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाएंगे। इसके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री भी विभिन्न जनपदों में जाकर पौधरोपण कराएंगे। वन राज्यमंत्री केपी मलिक बागपत में पौधरोपण करेंगे।

सुहास एलवाई गोरखपुर, राजशेखर वाराणसी, आलोक कुमार द्वितीय लखनऊ व अनिल गर्ग अयोध्या के नोडल अधिकारी नामित
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान-2024’ (एक पेड़ मां के नाम) के लिए अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के अफसरों को नो़डल अधिकारी नामित किया गया है। लखनऊ के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव (खेल व युवा कल्याण) आलोक कुमार द्वितीय होंगे, जबकि अयोध्या में पौधरोपण के लिए प्रमुख सचिव (सिंचाई व जल संसाधन) अनिल गर्ग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज में प्रमुख सचिव (प्राविधिक शिक्षा) एम देवराज नोडल अधिकारी रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रबंध निदेशक (पेयजल मिशन ग्रामीण) डॉ. राजशेखर, मीरजापुर में प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) डॉ. हरिओम, आजमगढ़ में राहत आयुक्त नवीन कुमार जीएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में (खेल सचिव) सुहास एलवाई नोडल अफसर होंगे। कानपुर नगर में प्रमुख सचिव (नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति) अनुराग श्रीवास्तव व कानपुर देहात में आयुक्त अमित गुप्ता रहेंगे। चित्रकूट में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आगरा में अपर मुख्य सचिव (आवास व शहरी नियोजन) नितिन रमेश गोकर्ण, अलीगढ़ में प्रमुख सचिव (कारागार प्रशासन) राजेश कुमार सिंह प्रथम रहेंगे।

18 मंडलों में भी लगेंगे पौधे, सर्वाधिक लखनऊ मंडल में

अभियान के तहत सभी 18 मंडलों में भी पौधे लगाए जाएंगे। सबका लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सबसे अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लखनऊ मंडल को दिया गया है। लखनऊ मंडल में चार करोड़ एक लाख 73 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। कानपुर मंडल में 2.96 करोड़, चित्रकूट में 2.89 करोड़, झांसी में 2.82 करोड़, मीरजापुर में 2.62 करोड़, अयोध्या में 2.39 करोड़, देवीपाटन में 2.14 करोड़, प्रयागराज में 2.07 करोड़, बरेली में 1.91 करोड़, वाराणसी में 1.76 करोड़, मुरादाबाद में 1.83 करोड़, आगरा में 1.68 करोड़, गोरखपुर में 1.65 करोड़, आजमगढ़ में 1.30 करोड़, अलीगढ़ में 1.22 करोड़, मेरठ मंडल में 1.16 करोड़, बस्ती में 1.11 करोड़ व सहारनपुर मंडल में 90.23 लाख पौधे लगेंगे। पौधरोपण स्थलों की जियो टैगिंग भी होगी।

विभागवार तय किया गया लक्ष्य

योगी सरकार सभी के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त करेगी। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ ही सकुशल पौधरोपण को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वन विभाग की तरफ से पहले 35 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विगत दिनों हुए बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 36.46 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया। वहीं इसे संशोधित करने के बाद वन विभाग ने 20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधरोपण की तैयारी की है। इसके लिए वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन की ओर से 14.29 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 13 करोड़, कृषि को 2.80 करोड़, उद्यान विभाग 1.55 करोड़, पंचायती राज को 1.27 करोड़, राजस्व को 1.05 करोड़, नगर विकास को 44.97 लाख, उच्च शिक्षा को 22.54 लाख, रेशम को 14.19 लाख, लोक निर्माण को 14.93 लाख, रेलवे को 12.66 लाख व जलशक्ति को 13.41 लाख, बेसिक शिक्षा को 15.43 लाख, स्वास्थ्य विभाग को 19.91 लाख, उद्योग (एमएसएमई) को 15.55 लाख, औद्योगिक विकास विभाग को 7.73 लाख, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 11.63 लाख, गृह को 10 लाख, पशुपालन को 7.26 लाख, ऊर्जा को 5.60 लाख, सहकारिता को 7.60 लाख, आवास विकास को 8.38 लाख, रक्षा को 4.95 लाख, प्राविधिक शिक्षा को 8.06 लाख, श्रम को 2.69 लाख, परिवहन विभाग को 2.53 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।

Previous Post

सरयू में स्नान कर सीधे रामलला के मंदिर पहुंच सकेंगे भक्त

Next Post

Advertisement