रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन कोरबा के सतनामी कल्याण समिति की तरफ से आयोजित 3 दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां सीएम विष्णुदेव साय ने करीब 90 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने सतनामी समाज को रियायती दर पर जमीन अलॉट करने की ऐलान किया है।
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे। उनके मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी मनुष्य को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने यह भी उनकी सरकार सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाएगी।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के आशीर्वाद के साथ हमारी सरकार सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाएंगे। इस दौरान सीएम साय ने समाज को एजुकेशन सेक्टर में आगे बढ़ने, एकजुट रहने और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए विकास की रास्ते पर चलने के लिए कहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि आज वह बाबा गुरुघासी दास की जयंती पर राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना का मौका मिल रहा है। सीएम साय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर आगे चलते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार भी सभी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।