नेशनल
मुरली देवड़ा का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
मुंबई| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का सोमवार को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘जोशीले स्वभाव’ का नेता करार दिया। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने बताया कि देवड़ा ने तड़के करीब 3.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं, जिनमें से एक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद एम. देवड़ा हैं।
देवड़ा के निधन पर शोक जताते हुए मोदी ने एक संदेश में कहा, “एक समर्पित नेता, मुरली देवड़ा के जोशीले स्वभाव ने उन्हें पार्टी से इतर लोकप्रिय बनाया था। उनके निधन की खबर दुखद है। उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं मिलिंद देवड़ा और देवड़ा परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने रविवार को देवड़ा परिवार से फोन पर बात कर मुरली देवड़ा का हालचाल पूछा था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोमवार को उनके निधन की सूचना मिली।
मुरली देवड़ा वर्ष 1977-78 में मुंबई के मेयर रहे थे। बाद में वह दो दशक तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। मुंबई दक्षिणी सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह केंद्र में पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री थे। उन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी संभाला था।
देवड़ा का शव लोगों के अंतिम दर्शन के लिए दक्षिण मुंबई में मुंबई रीजन कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के दफ्तर में रखा जाएगा। शाम चार बजे शहर के चदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
देवड़ा गांधी परिवार के समर्थकों में से रहे। अमेरिका समर्थक नीति के पैरोकार मुरली देवड़ा अर्थशास्त्र से स्नातक थे। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। देशभर में शीर्ष राजनीतिक नेताओं, व्यवसायियों, सिनेमाकर्मियों तथा मीडियाकर्मियों से उनके व्यक्तिगत संबंध काफी अच्छे थे।
नेशनल
राजस्थान में बनेगा जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क, एक लाख से अधिक रोजगार होंगे सृजित
जयपुर। राजस्थान के सीएम भजलनलाल शर्मा ने कहा है कि केन्द्र सरकार के साथ मिलकर जेम्स एण्ड ज्वैलरी पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे 1 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कारीगरों का प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं शोध में निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जिससे यह उद्यम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू सकें। भजलनलाल शर्मा ने शुक्रवार को ज्वैलरी एसोसिएशन द्वारा सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ये बातें कही।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुलाबी नगरी जयपुर विश्व पटल पर रत्न आभूषणों के लिए विख्यात है। जेम्स ज्वैलरी बिजनेस राज्य की आर्थिक प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, साथ ही रोजगार सृजन का भी मुख्य साधन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस उद्योग को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों के लिए व्यापार को सुगम बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
सीएम ने कहा कि जयपुर में बनाए गए आभूषण अपनी खूबसूरती और शिल्प कौशल के लिए दुनियाभर में पहचाने जाते हैं। इसी वजह से राज्य सरकार द्वारा ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के तहत जयपुर में रत्न एवं आभूषणों को चिन्हित किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार इस क्षेत्र को और अधिक विकसित बनाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्थान के कुल निर्यात में रत्न-आभूषणों की हिस्सेदारी 11 हजार 183 करोड़ रुपए की रही है।
-
नेशनल3 days ago
पीएम के संबोधन के बीच विपक्ष का वॉकआउट, मोदी बोले- उनकी सारी हरकतें फेल हो गईं इसलिए मैदान छोड़कर भाग गए
-
नेशनल2 days ago
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शुरू की नई योजना, अब इन परिवारों को घर बैठे मिलेगा राशन
-
नेशनल2 days ago
भजनलाल कैबिनेट का फैसला, राजस्थान में खोले जाएंगे नए स्कूल, कोटा में बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
-
खेल-कूद3 days ago
T20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया, 6 जुलाई को खेला जाएगा पहला मैच
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश- धनाभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पहल पर मिर्जापुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम होगा सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
-
नेशनल1 day ago
इसे कहते हैं कानून का राज, राजस्थान में बुलडोजर चलने से पहले ही ठगों ने अपना घर खुद गिराया
-
नेशनल23 hours ago
राजस्थान : भजनलाल सरकार ने एम एल लाठर को बनाया मुख्य सूचना आयुक्त