Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

असहिष्णुता के लिए भाजपा पर बरसे सोमनाथ

Published

on

Loading

कोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धार्मिक विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। चटर्जी ने कहा, “लोगों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। विभाजन के इस तरीके से भय का माहौल पैदा करने की कोशिश हो रही है। इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र की सत्ता में बैठे लोग अगर प्रत्यक्ष रूप से नहीं तो परोक्ष रूप से इस काम में मदद कर रहे हैं।”

चटर्जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एच.ए.हलीम को श्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही। हलीम (80) का सोमवार को एक नर्सिग होम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लगातार 29 साल तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। देश में आज तक किसी ने किसी भी सदन में बतौर अध्यक्ष इतने लंबे समय तक अपनी सेवा नहीं दी है।

नेशनल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर हरियाणा विधान सभा चुनाव से पहले पैरोल मिल गई है। राम रहीम को कोर्ट ने 20 दिन की पैरोल दी है। बता दें कि राम रहीम अपनी ही दो शिष्याओं से रेप का दोषी है। उसे कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है।

क्या हैं शर्तें

राम रहीम पैरोल की अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा। वह हरियाणा नहीं जा सकेगा, बागपत डेरे में रहेगा। वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही सोशल मीडिया के माध्यम से कोई राजनीतिक संदेश दे सकेगा। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन हुआ तो पैरोल रद्द हो जाएगी।

चुनाव आयोग की भी मिली मंजूरी

चुनाव आयोग ने शर्तों के साथ राम रहीम की पैरोल मंजूर की है। कल सुबह-सुबह राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम जाएगा। राम रहीम ने पचास दिन की पैरोल पहले ही ले ली थी। शेष बीस दिन की पैरोल लेने को लेकर राम रहीम ने अर्जी दी थी। ये 11वीं बार है जब राम रहीम जेल से बाहर आएगा

Continue Reading

Trending