Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वियतनाम में विमान का संदिग्ध मलबा बरामद

Published

on

Loading

gYevDHk9हो ची मिन्ह सिटी। वियतनाम में विमान का संदिग्ध मलबा मिला है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। वियतनाम के एक दैनिक समाचार-पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, मलबा दाई लान्ह कम्युन में मिला, जिसे एक स्थानीय मछुआरे ने देखा था। ऐसा प्रतीत होता है कि यह किसी विमान है। खान्ह होआ प्रांत के वान निन्ह जिले का सैन्य कमान मलबे की जांच कर रहा है।

41 वर्षीय मछुआरे ली तान बिन्ह ने बताया कि उसने 11 फरवरी को खान्ह होआ तट पर लगभग 100 किलो वजनी और 3.1 मीटर लंबा एल्यूमिनियम का मलबा देखा था।उन्होंने हालांकि इस बारे में स्थानीय प्रशासन को जानकारी नहीं दी।इस बीच, बुधवार को कुछ पत्रकार दाई लान्ह पहुंचे, जहां उन्होंने मलबे की तस्वीर ली और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की तथा इसके बारे में स्थानीय मीडिया में रिपोर्ट दी। फिलहाल इस संबंध में कोई अन्य विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending