मनोरंजन
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में मिला सर्वोच्च सम्मान “दादा साहब फाल्के पुरस्कार”
नई दिल्ली। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को मंगलवार को सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां विज्ञान भवन में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान ‘मृगया’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके चक्रवर्ती को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मैं आपके आशीर्वाद से एक बार फिर इस मंच पर आया हूं। मुझे कोई भी चीज थाली में परोस कर नहीं मिली, मैंने बहुत संघर्ष किया। लेकिन आज, यह पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, मैंने शिकायत करना बंद कर दिया है। भगवान का शुक्र है, आपने ब्याज सहित मुझे सब कुछ वापस दे दिया।’’
उन्होंने भारत भर में उभरती प्रतिभाओं के लिए भी कुछ सुझाव साझा किए। अभिनेता ने कहा, ‘‘हमारे देश में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, लेकिन उनके पास पैसा नहीं है। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आपके पास पैसा नहीं हो, लेकिन उम्मीद मत खोइए। सपने देखते रहिए। सोइए लेकिन अपने सपनों को सोने मत दीजिए।’
मनोरंजन
सिंगर तुलसी कुमार के साथ हुआ हादसा, शूटिंग के दौरान गिरा होर्डिंग, कमर में लगी चोट
मुंबई। बॉलीवुड की फेमस सिंगर तुलसी कुमार के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर फैंस तुलसी के लिए परेशान हो रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
दरअसल, शूटिंग के दौरान तुलसी कुमार के ऊपर बड़ा सा फर्नीचर गिर गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन वह वीडियो में कराहती नजर आ रही हैं।
कैसे हुआ तुलसी कुमार के साथ हादसा?
सामने आए वीडियो में तुलसी कुमार क्रीम कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्हें परफॉर्म करते देखा जा सकता है। तभी उनके पीछे और बदल में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग नीचे गिर पड़ते हैं और देखते ही देखते वो पल भर में तुलसी के ऊपर होते हैं। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक सेट उनके ऊपर गिर जाता है। इसके बाद उन्हें दर्द से कराहते-चिल्लाते देखा जा सकता है। सिंगर काफी बेहाल दिख रही हैं और उनका हाथ उनकी कमर पर है, जिसे देखकर जाहिर हो रहा है कि चोट उनकी कमर में लगी है।
-
आध्यात्म4 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- रुझानों को जानबूझकर वेबसाइट पर धीरे शेयर किया जा रहा