Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए एक्टर प्रवीण डबास, हालत गंभीर

Published

on

Loading

मुंबई। 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ फेम एक्टर प्रवीण डबास शनिवार सुबह एक रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए। एक्टर को मुंबई के बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां ICU में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रवीण डबास की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रवीण डबास बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। साथ ही साल 2011 में प्रवीण डबास ने एक फिल्म भी डायरेक्ट की थी। प्रवीण अब तक अपने करियर में 54 से ज्यादा फिल्मों और वेबसीरीज में काम कर चुके हैं।

एक्टर प्रवीण डबास ने साल 2008 में एक्ट्रेस प्रीति से शादी रचाई थी। इस हादसे के बारे में प्रीति ने बताया कि प्रवीण कार दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें बांद्रा के होली फैमिली हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। प्रवीण डबास की हादसे की खबर के बाद उनके दोस्त भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। प्रवीण का परिवार पहले से ही अस्पताल में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा शनिवार की सुबह हुआ है। हालांकि अभी तक इसको लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

एक्सीडेंट के बाद पुल से गिरी लड़की, पिलर पर अटकी, दो बार मौत को दी मात

Published

on

Loading

नोएडा। जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। ये कहावत नोएडा में एक लड़की पर सही साबित हुई। यहां एक फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे के बाद युवती उसके नीचे गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि युवती जमीन पर गिरने की बजाय ओवरब्रिज के ही गैप में गिर गई। जिससे उसकी जान बच गई। अगर हादसे के बाद वो फ्लाईओवर से सीधा नीचे गिरती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। लोगों का कहना है कि पहले एक्सीडेंट में युवती ने मौत को मात दी, जिसके बाद नीचे गिरने से भी उसकी मौत हो सकती थी, लेकिन यहां भी उसकी जान बाल-बाल बच गई।

लड़की अपनी स्कूटी से जा रही थी। नोएडा के सेक्टर-25 के सामने फ्लाईओवर पर उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह पिलर पर फंस गई। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने सेक्टर-20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की के रेस्क्यू का प्रयास शुरू किया।

बताया जा रहा है है कि स्कूटी चला रही लड़की को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे ये घटना हुई। फ्लाईओवर के पिलर पर फंसी लड़की का रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी दी गई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की के रेस्क्यू के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस अज्ञात वाहन को ढूंढ निकाला जाएगा।

Continue Reading

Trending