Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

एएनटीएफ ने 3 साल में जब्त किए 175 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ

Published

on

Loading

लखनऊ। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ योगी सरकार सख्ती से एक्शन ले रही है। इसका नतीजा ये है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने विगत 3 वर्षों में अब तक 175 करोड़ रुपए से ज्यादा का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। वहीं, प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खलाफ हुए ओवरऑल एक्शन की बात करें तो 4 वर्षों में अब तक 45 हजार किलो से अधिक का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

एएनटीएफ द्वारा विगत 3 वर्ष में की गई कार्रवाई की बात करें तो कुल 187 अभियोग दर्ज किए गए, जिसमें 469 की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। वहीं, 20,384.91 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसकी कुल कीमत 175 करोड़ 49 लाख 27 हजार 500 रुपए है।

2022 से लेकर 2024 में अब तक इन तीन वर्षों में एएनटीएफ ने 6.37 किलो मार्फिन, 33.44 किलो हेरोइन (स्मैक), 129.63 किलो चरस, 106.62 किलो अफीम, 9,380.14 किलो डोडा (पोस्ता तृण), 10,725.26 किलो गांजा और 3.44 किलो मेफेड्रान जब्त किया है। यदि, इस वर्ष यानी 2024 में अब तक की गई कार्रवाई की बात करें तो कुल 91 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि 190 गिरफ्तारियां हुईं। वहीं 1.78 किलो मार्फिन, 13.93 किलो हेरोइन (स्मैक), 23.85 किलो चरस, 61.88 किलो अफीम, 3414.98 किलो डोडा (पोस्ता तृण), 6467.01 किलो गांजा और 3.44 किलो मेफेड्रान जब्त किया गया है। कुल मिलाकर एएनटीएफ ने 9988.86 किलो मादक पदार्थ जब्त किया, जिसकी कुल कीमत 98 करोड़, 49 लाख और 52 हजार रही।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

एक्सीडेंट के बाद पुल से गिरी लड़की, पिलर पर अटकी, दो बार मौत को दी मात

Published

on

Loading

नोएडा। जाको राखे साईंया मार सके ना कोय। ये कहावत नोएडा में एक लड़की पर सही साबित हुई। यहां एक फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे के बाद युवती उसके नीचे गिर गई। हालांकि गनीमत रही कि युवती जमीन पर गिरने की बजाय ओवरब्रिज के ही गैप में गिर गई। जिससे उसकी जान बच गई। अगर हादसे के बाद वो फ्लाईओवर से सीधा नीचे गिरती तो उसकी मौत भी हो सकती थी। लोगों का कहना है कि पहले एक्सीडेंट में युवती ने मौत को मात दी, जिसके बाद नीचे गिरने से भी उसकी मौत हो सकती थी, लेकिन यहां भी उसकी जान बाल-बाल बच गई।

लड़की अपनी स्कूटी से जा रही थी। नोएडा के सेक्टर-25 के सामने फ्लाईओवर पर उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह पिलर पर फंस गई। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने सेक्टर-20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की के रेस्क्यू का प्रयास शुरू किया।

बताया जा रहा है है कि स्कूटी चला रही लड़की को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे ये घटना हुई। फ्लाईओवर के पिलर पर फंसी लड़की का रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को भी दी गई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लड़की के रेस्क्यू के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उस अज्ञात वाहन को ढूंढ निकाला जाएगा।

Continue Reading

Trending