Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से किया निष्काषित, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लड़ रहे निर्दलीय चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। पवन सिंह एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने इसी वजह से पवन सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया है। बता दें कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट दिया था लेकिन पवन ने यहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद पवन सिंह ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

बीजेपी ने पत्र जारी कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने यह कार्य किया है। अत: आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।’

दरअसल, काराकाट लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन एनडीए के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पवन सिंह ने काराकाट सीट से नामांकन दाखिल किया और कुशवाहा के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। काराकाट सीट उस समय चर्चा में आई, जब पवन सिंह की मां ने भी काराकाट से ही नामांकन दाखिल कर दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया।

 

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending