Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

नेशनल

वारिस पठान ने नितेश राणे को दी धमकी, कहा- मस्जिद में आओगे दो टांगों पर, लेकिन जाओगे स्ट्रेचर पर

Published

on

Loading

मुंबई। बीजेपी विधायक नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। नितेश राणे ने महाराष्ट्र के सांगली में गुरुवार को कहा कि 24 घंटे के लिए पुलिस को छुट्टी पर भेज दो, हिंदू अपनी ताकत दिखा देंगे। एक न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका शेयर किया है, उसमें कणकवली से विधायक राणे मराठी में कहते सुनाई दे रहे हैं कि, ”पुलिवालों को छुट्टी पर भेज दो, उसके बाद तुम अपनी ताकत दिखाना हम अपनी ताकत दिखाते हैं।

वहीं नितेश राणे के इस बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने भी पलटवार किया है। उन्होंने नितेश राणे को खुली धमकी देते हुए कहा कि कुत्ते भोंकते रहते हैं, शेर को कोई फर्क नहीं पड़ता है। नितेश राणे बोलते हैं कि 24 घंटे के पुलिस को हटा दो, क्या करोगे तुम। अगर यही बात मैंने कही होती तो अभी मैं जेल में होता। नितेश राणे बोलते हैं कि मुसलमानों की मस्जिद में घुस कर मारेंगे। अरे मस्जिद में आएगा तो दो टांगों पर लेकिन जाएगा स्ट्रेटर पर ही। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बीजेपी महाराष्ट्र में दंगे कराना चाहती है और कुछ नहीं है।

बता दें कि ये पहला मौक़ा नहीं है जब नितेश राणे ने विवादित बयान दिया हो। इसके पहले गणेश उत्सव के दौरान भी नितेश राणे पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि गणपति उत्सव के आयोजन में उन्हें बुलाया गया था और 11 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान राणे ने अपने भाषण में कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और भड़काऊ भाषण दिया. इसी के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Continue Reading

Trending