Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

चंडीगढ़: मोहम्मद शरीक से ममता ने बनाई दूरी, तो गला दबाकर कर दी हत्या

Published

on

Love Jihad

Loading

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में भी दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। शहर के बुड़ैल में किराये के घर में रहने वाले पहले से विवाहित मुस्लिम युवक मोहम्मद शरीक (Mohammad Shariq) ने पड़ोस में परिवार के साथ रहने वाली हिंदू युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। लगभग दो साल तक उसने लड़की से अपने विवाहित होने की बात छिपाई।

जब लड़की को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने युवक से दूरी बना ली। यह बात मुस्लिम युवक को नागवार गुजरी और उसने लड़की के घर में घुस कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें

Shraddha Murder Case में नया मोड़, ज्यादा पानी का बिल बनेगा अहम सबूत

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में यूपी के ओडीओपी की धूम

मृतका का नाम ममता था और वह 18 साल की थी। ममता मूलरूप से उप्र के हरदोई जिले के तहसील बेनीगंज के गांव मलाहपुर की रहने वाली थी। युवती की मां चंपा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को सेक्टर-45 से गिरफ्तार कर लिया है।

उसके पास से कपड़ों से भरा बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद शरीक फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म की भी आशंका है। इसके लिए दोनों के सैंपल फारेंसिक लैब भेजे गए हैं। इसकी पुष्टि होने पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी जाएगी।

मृतका की मां चंपा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को ममता घर पर अकेली थी। मां काम पर गई हुई थी, जबकि छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। उसी समय आरोपित उसके घर में घुसा और गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी।

शाम को जब चंपा घर लौटी तो बेटी को बेड पर बेसुध पड़ी थी। उसका शरीर नीला पड़ चुका था। उसके बाल बिखरे हुए थे और कान से खून निकल रहा था। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छह महीने से लड़की ने बना ली थी दूरी

लड़की की मां चंपा ने पुलिस को बताया कि ममता को लगभग छह महीने पहले आरोपित के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। इसके बाद से उसने मोहम्मद शरीक से दूरी बना ली। इस पर युवक उसका पीछा करने लगा, जिससे ममता काफी परेशान रहने लगी थी।

लगभग डेढ़ महीने पहले युवती ने अपनी मां को आरोपित शरीक के बारे में बताया। चंपा ने भी आरोपित शरीक को उनकी बेटी से दूर रहने को कहा। इसके बाद वह दूसरे इलाके में रहने लगा था। ममता उससे फोन पर भी बात नहीं करती थी। इसी बात से शरीक गुस्से में था।

फूड डिलीवरी की नौकरी करता था आरोपित

पुलिस के अनुसार मोहम्मद शरीक फूड डिलीवरी की नौकरी करता है और वह तीन साल पहले ही चंडीगढ़ आया है। वह लगभग ढाई साल से वह बुड़ैल में किराये के घर में रह रहा है। ममता उसके पड़ोस में अपने परिवार के साथ रह रही थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई।

एक सप्ताह पहले की थी रेकी

शिकायतकर्ता चंपा ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने एक सप्ताह पहले भी उसके घर आकर रेकी की थी। इस दौरान वह काम पर गई थी और बेटी ममता घर पर अकेली थी। उसके बार-बार कहने के बावजूद ममता ने उससे मिलने से मना कर दिया था।

Mohammad Shariq, Mohammad Shariq murder mamta, Mohammad Shariq chandigarh, muslim youth Mohammad Shariq,

Continue Reading

अन्य राज्य

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, घटना को बताया दु:खद और हृदयविदारक

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Continue Reading

Trending