Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः पिछले 24 घंटे में 1553 नए मामले आए सामने, अब तक 543 लोगों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले पिछले 24 घंटों में बढ़कर 17 हजार के पार हो गए हैं। देश में 24 घंटों में कोरोना के कुल 1,553 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देशभर में कुल कोरोना वायरस के मामले 17,265 हो गए हैं।

ताजा आंकड़े स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने अपने मॉर्निग अपडेट में कहा, “वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 14,175 है। वहीं महामारी के चलते अब तक 543 मौतें हो चुकी हैं।”

मंत्रालय ने कहा, “देश में कुल संक्रमित हुए व्यक्तियों में से उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 2546 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक मरीज माइग्रेट (दूसरे देश गया) हुआ है। 77 विदेशी नागरिक भी महामारी से संक्रमित हुए हैं।”

बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक जूझने वाला राज्य है। यहां कोरोना के 4,203 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 223  लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इसके बाद 45 मौतों और 2,003 मामलों के साथ दिल्ली का स्थान है। राजस्थान में अब तक 1,478 मामले व 14 मौतें और तमिलनाडु में 1,477 मामले व 15 मौतें हुई हैं।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending