Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

24 घंटे में कोरोना के 8171 नए मामले, 1.98 लाख कुल केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद देश में हर दिन के साथ बढ़ती चली जा रही है।  मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों कें मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 171 नए मामले सामने आए हैं और इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 204 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, ठीक होने वाले लोगों की में अच्छा इजाफा देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3709 लोग ठीक हुए हैं। अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 है।

इसमें से 5 हजार 598 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि करीब 50 फीसदी यानी 95 हजार 527 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अभी देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 97 हजार 581 है। इस खतरनाक बीमारी से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।

यहां 70 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस से यहां अब तक 2 हजार 362 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 30 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 37 हजार 543 एक्टिव केस हैं।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending