Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विपक्ष झूठ बोलने के बजाय राज्य की जनता को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा दे : नायब सिंह सैनी

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बड़े जनादेश के साथ राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। राज्य में एक अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा। चार अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। सैनी ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा, “हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा बड़े जनादेश के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।” उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल की बैठक चुनाव आयोग द्वारा राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही निर्धारित की गई थी। सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने बिना किसी पक्षपात के राज्य में समग्र विकास किया है।

विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि बेहतर होगा कि वे झूठ बोलने के बजाय राज्य की जनता को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा दें। सैनी ने पूछा, उन्होंने क्या किया है? वे (विपक्ष) झूठ फैला रहे हैं। इस बीच, यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बारे में चर्चा करते हुए सैनी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending