Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झांसी: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की हत्या करने वाले ने की आत्महत्या, होटल में फांसी के फंदे से झूलता मिला

Published

on

Loading

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने मध्य प्रदेश के एक होटल में जाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी. लेकिन इस बीच उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

आपको बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज था और उसने शादी से कुछ घंटे पहले ही युवती को ब्यूटी पार्लर में गोली मार दी थी। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया यहां पर उसने दम तोड़ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। युवक मुरैना के एक होटल में रुका हुआ था और यहां पर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक युवक दतिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक के फोटो झांसी भेजे गए इसके बाद झांसी पुलिस भी मुरैना पहुंच गई। दुल्हन के सजने के लिए परिवार ने गार्डन से कुछ ही दूरी पर एक ब्यूटी पार्लर बुक कर रखा था। यहां पर युवक पहुंच गया और युवती से अपने साथ चलने के लिए कहने लगा जब युवती ने मना किया तो उसको दो गोली मारी और फरार हो गया था।

उत्तर प्रदेश

नोएडा : मां की साथ सड़क पर खेल रही बच्ची को कार ने कुचला, घटना सीसीटीवी में कैद

Published

on

Loading

नोएडा। नोएडा में सड़क पर अपनी मां की साथ खेल रही बच्ची को कार ने कुचल दिया। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।

1.59 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपनी मां के साथ सड़क पर खेल रही होती है। इसी बीच पीछे की ओर से आकर एक सफेद रंग की आकर मोड़ पर मुड़ती है। जहां मां और बेटी पहले से मौजूद थे। कार मोड़ते समय बच्ची कार के नीचे आ जाती है। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट जाती है। कार चालक भी नीचे उतर आता है। इसके बाद कार चालक घायल बच्ची और उसकी मां समेत अन्य को बिठाकर निकल जाते हैं। पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, घटना के सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्रांतर्गत 28/29 जून की रात में एक बच्ची का एक्सीडेंट हो गया था। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना-63 पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना से संबंधित गाड़ी को चिन्हित कर लिया गया है। आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Continue Reading

Trending