Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जेएनयू विवाद: सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई आज

Published

on

Loading

court-of-indiaनई दिल्ली| सर्वोच्च न्यायालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ (एसयू) के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका का विरोध न करने को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी की ओर से दिए गए बयान के खिलाफ एक याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। दिल्ली पुलिस के खिलाफ यह याचिका अधिवक्ता आर.पी. लूथरा ने दायर की है। कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप है।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर तथा न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि वे इस मामले की सुनवाई दोपहर दो बजे करेंगे। इससे पहले अधिवक्ता लूथरा ने उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त के बयान से अवगत कराया। न्यायालय ने कहा, “पटियाला हाउस अदालत परिसर में कानून-व्यवस्था पर हमारी नजर है। कोई भी बयान देने से पहले हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए।”

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को अधिवक्ता समिति की रिपोर्ट के लिए दोपहर दो बजे का समय निर्धारित किया था। न्यायालय ने इसे बुधवार को अदालत परिसर में हुए हंगामे और कन्हैया कुमार पर हमले का जायजा लेने के लिए पटियाला हाउस अदालत में भेजा था। उच्च न्यायालय के महापंजीयक भी अदालत परिसर में बुधवार को हुई हिंसा और अदालत कक्ष में अज्ञात व्यक्ति की मौजूदगी पर अपनी रिपोर्ट देंगे, जिसने कन्हैया कुमार पर कथित तौर पर हमला किया था।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending