Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

डी.एच. वाघेला बंबई उच्च न्यायालय के नए प्रधान न्यायाधीश

Published

on

डी.एच. वाघेला, बंबई उच्च न्यायालय के नए प्रधान न्यायाधीश, ओडिशा उच्च न्यायालय

Loading

मुंबई| ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश धीरेंद्र एच. वाघेला ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव ने यहां राजभवन में प्रधान न्यायाधीश वाघेला को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मंत्रियों, न्यायाधीशों, न्यायिक व असैन्य अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश वाघेला (61) ने मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह की जगह ली है। शाह पिछले साल आठ सितम्बर को पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से अब तक न्यायाधीश विजया के. ताहिलरमानी कार्यकारी प्रधान न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाल रही थीं।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending