Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी के भरोसे व शाह के नेतृत्व की जीत : शिवराज

Published

on

मोदी के भरोसे व शाह के नेतृत्व की जीत : शिवराज

Loading

मोदी के भरोसे व शाह के नेतृत्व की जीत : शिवराजभोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली बढ़त व अन्य राज्यों में बढ़े जनाधार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ता भरोसा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की जीत करार दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के हर वर्ग व हिस्से में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है। इस बात का प्रमाण असम, तामिलनाडु केरल और पश्चिम बंगाल के चुनावों के नतीजे हैं। असम में भाजपा सत्ता हासिल करने जा रही है, जबकि तीन अन्य राज्यों में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली सफलता बताती है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के नेतृत्व की जीत है।

नेशनल

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया

Published

on

Loading

तेलंगाना। तेलंगाना के मेडक जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां काला जादू करने के शक में एक महिला को आग लगाकर जिंदा जला दिया गया। महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मौके पर काफी लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी इस अमानवीय कृत्य को रोकने की जहमत नहीं उठाई।

इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात रामायमपेट मंडल के कटरियाल गांव में महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे आग लगा दी। महिला का नाम डी मुत्तवा बताया जा रहा है। घटना के दौरान डर की वजह से पीड़ित महिला का बेटा और बहू अपनी जान बचाने के लिए घर से भाग गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और आग बुझाई। हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाते समय महिला की मौत हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने महिला के शव को रामायमपेट अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित के बेटे ने बताया कि हमले में 6 लोग शामिल थे। आरोपी का एक रिश्तेदार बीमार हो गया था और उन्होंने इसके लिए मुत्तवा को जिम्मेदार मानते हुए हमला कर दिया।

Continue Reading

Trending