Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘मुरारी..’ की पटकथा में सुधार कर रहे हैं असरानी : निर्देशक

Published

on

'मुरारी..' की पटकथा में सुधार कर रहे हैं असरानी : निर्देशक

Loading

'मुरारी..' की पटकथा में सुधार कर रहे हैं असरानी : निर्देशक

मुंबई| अनुभवी अभिनेता असरानी आगामी फिल्म ‘मुरारी- द मेड जेंटलमैन’ की पटकथा में सुधार करने और दिलचस्प बनाने के लिए अपने निजी जीवन के पहलुओं को जोड़ रहे हैं।

सुजाद इकबाल खान ने बताया कि जब उन्हें यह कहानी सुनाई गई तो वह बहुत उत्साहित हुए और उन्हें यह बहुत पसंद आई। फिल्म के मुख्य भाग में आपको भावनात्मक पक्ष देखने को मिलेगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह इसमें वह आंसू बहाते नजर आएंगे।

खान ने कहा, “मुरारी (संजय सिंह द्वारा निभाई भूमिका) किरदार के लिए असरानी के किरदार के दिल में बड़ी जगह है, क्योंकि मुरारी के पिता के साथ उनका अच्छा रिश्ता था।”

उन्होंने साझा किया कि असरानी के साथ काम करना सहज और आरामदायक है।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘मुरारी..’ के लिए उन्होंने कम से कम दो-तीन ²श्यों के लिए काम किया, इसमें एक ही समय में 45 किरदार शामिल थे। वह कलाकारों की मदद के लिए लगातार सेट पर रहे।”

उन्होंने कहा, “यहां तक कि वह काम के प्रति समर्पित हैं। वह पटकथा में कुछ जोड़ रहे हैं और पटकथा को अधिक दिलचस्प बनाने के लिए निजी जिंदगी के पहलुओं को भी जोड़ रहे हैं।”

 

मनोरंजन

बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो

Published

on

Loading

मुंबई। बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। खबर आ रही है कि इस बार शो में 20 प्रतियोगी होने वाले हैं, जिनके नामों पर मुहर लग गई है। आईए एक नजर डालते है, इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के नाम परः

1. चुम दरांग
2. मुस्कान बामने
3.तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
4. अतुल किशन
5. विवियन डिसेना
6. ईशा सिंह
7. करणवीर मेहरा
8. शहजादा धामी
9. रजत दलाल
10. अविनाश मिश्रा
11. सारा अफरीन खान
12. अफरीन खान
13. एलिस कौशिक
14. चाहत पांडे
15. शिल्पा शिरोडकर
16. नायरा बनर्जी
17. गुणरत्न सदावर्ते
18. हेमलता शर्मा
19. श्रुतिका राज अर्जुन
20. निया शर्मा

बता दें कि सलमान खान का रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

 

Continue Reading

Trending