Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वीडियो में देखें कैसे पल भर में धराशाई हो गया भगौड़े नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का 13700 करोड़ लेकर फरार हुए नीरव मोदी को उस समय तगड़ा झटका लगा जब शुक्रवार को उसके 100 करोड़ के बंगले को विस्फोटक से उड़ा दिया गया।

नीरव के बंगले को ढहाने का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया था। सबसे पहले बंगले के शीशे को तोड़ा गया फिर पूरे बंगले को विस्फोट कराकर मलबे में तब्दील कर दिया गया।

नीरव मोदी का यह बंगला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में था। नीरव का यह आलीशान बंगला लगभग 30 हजार स्क्वायरफीट में फैला था।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने नीरव के बंगले को गिराने का आदेश 4 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। सरकार के आदेश का पालन करते हुए बंगले को गिराने का काम 25 जनवरी से शुरू हो गया था।

कई बेडरूम और हॉल वाले इस बंगले में फर्स्ट फ्लोर पर 1000 वर्ग फीट का स्वीमिंग पूल भी है। मोदी ने इस बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक गार्डन भी बनवाया था।

सोशल मीडिया पर नीरव के इस बंगले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोदी का बंगला पल भर में कैसे मलबे में तब्दील हो गया।

नीरव मोदी 13,700 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी है। नीरव ने विशेष अदालत को जवाब भेजकर कहा था कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं आ सकता। नीरव फिलहाल ब्र‍िटेन में रह रहा है।

 

आध्यात्म

नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां

Published

on

By

Loading

नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन मां कूष्मांडा की उपासना की जाती है।  मां कूष्मांडा यानी कुम्हड़ा। कूष्मांडा एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है कुम्हड़ा, यानी कद्दू, पेठा। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि बहुत प्रिय है। इसलिए मां दुर्गा के इस स्वरुप का नाम कूष्मांडा पड़ा।

मां को प्रिय है ये भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा को मालपुआ का प्रसाद अर्पित कर भोद लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आएगी। साथ ही इस दिन कन्याओं को रंग-बिरंगे रिबन या वस्त्र भेट करने से धन में वृद्धि होगी।

यूं करें मां कूष्मांडा की पूजा

मां कूष्मांडा की पूजा सच्चे मन से करें। मन को अनहत चक्र में स्थापित करें और मां का आशीर्वाद लें। कलश में विराजमान देवी-देवता की पूजा करने के बाद मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके बाद हाथों में फूल लें और मां का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।

सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च. दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु।

माता कूष्मांडा हरेंगी सारी समस्याएं

जीवन में चल रही परेशानियों और समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मां कूष्मांडा के इस मंत्र का जाप 108 बार अवश्य करें। ऐसा करने से सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

दुर्गतिनाशिनी त्वंहि दारिद्रादि विनाशिनीम्।
जयंदा धनदां कूष्माण्डे प्रणमाम्यहम्॥

मां कूष्मांडा की पूजा के बाद इस मंत्र का 21 बार जप करें

सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च।

दधाना हस्त पद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

शास्त्रों में उल्लेख है कि इस मंत्र के जप से सूर्य संबंधी लाभ तो मिलेगा ही,साथ ही, परिवार में खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी।

Continue Reading

Trending