Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नीतीश के जाने से I.N.D.I गठबंधन पर नहीं पड़ेगा फर्क, तेजस्वी आसानी से कर पाएंगे काम: ममता बनर्जी

Published

on

Loading

कोलकाता। बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के I.N.D.I गठबंधन छोड़ने और भाजपा के साथ फिर से जुड़ने की चर्चाओं के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जदयू प्रमुख के बाहर निकलने से विपक्षी गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

ममता ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों की नजर में अपनी विश्‍वसनीयता खो दी है। अगर वह इस्तीफा देते हैं तो राजद नेता तेजस्वी यादव के लिए बिहार में सुचारू रूप से काम करना आसान हो जाएगा। इसी के साथ ममता ने फिर दोहराया कि उनकी पार्टी TMC बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। ममता ने यह भी दावा किया कि हाल में उनके द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का उनके पास कोई फोन नहीं आया है।

नीतीश के भाजपा से मिलने की चर्चा

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के भाजपा के साथ दोबारा मिलने की चर्चा के बीच राज्य में महागठंधन टूटने की कगार पर लग रहा है। इससे पहले कल नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद अटकलों को और बल मिल गया।

वहीं 26 जनवरी के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच दूरी भी देखी गई। एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें दोनों को एक दूसरे से 5 फीट की दूरी पर खड़ा देखा गया।

Continue Reading

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending