Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान, भारत को 2,700 टन जिप्सम का रोजाना निर्यात करता है

Published

on

Loading

aaadeeet

इस्लामाबाद| पाकिस्तान भारत को बाघा सीमा के जरिये रोजाना 2,700 टन जिप्सम का निर्यात करता है। पाकिस्तान की संसद में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान के कहा कि पाकिस्तान जुलाई 2015 से भारत को 22 डॉलर प्रति टन की दर पर जिप्सम का निर्यात कर रहा है।रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने पाकिस्तान के गिरते निर्यात के बारे में कहा कि इसका कारण दुनियाभर में कमोडिटी की गिरती कीमतें हैं।

खान के कहा कि इसके अलावा दूसरा काम अंतर्राष्ट्रीय बाजार और चीन में छाई मंदी है, जिससे मांग में कमी आई है। मंत्री का कहा कि उनकी व्यापार नीति का मुख्य जोर मूल्य संवर्धन पर है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending