Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पठानकोट वायुसेना अड्डे में गोलीबारी, धमाके में एनएसजी अधिकारी शहीद

Published

on

Loading

पठानकोट, 3 जनवरी | यहां स्थित वायुसेना के अड्डे में रविवार को भी विस्फोट हुआ, जिसमें एनएसजी के एक अधिकारी शहीद हो गए। परिसर के अंदर गोलियां चलने और विस्फोटों की आवाजें सुने जाने के बाद आशंका है कि शनिवार को यहां हुए आतंकवादी हमले में शामिल कुछ आतंकवादी अब भी यहां छिपे हैं। सुरक्षा बल इनकी तलाश कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन की शहादत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पठानकोट में तलाशी अभियान के दौरान निरंजन की जान चली गई।
images
राजनाथ ने मौत की वजहों का विवरण नहीं दिया है। लेकिन, आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि हवाई अड्डे पर किसी चीज को उठाने के दौरान उसमें विस्फोट हो गया और निरंजन की मौत हो गई।

एनएसजी कमांडो और सेना के पारा-कमांडो (विशेष बल) की अब भी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी अब भी वायुसेना अड्डे में छिपे हैं।

पठानकोट के वायुसेना अड्डे पर शनिवार को हुए आतंकी हमले में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया था। तड़के हुए इस हमले में तीन वायुसैनिक शहीद हुए थे। डिफेंस सिक्योरिटी कार्प्स (डीएससी) से संबद्ध तीन अन्य घायल वायुसैनिकों की रविवार को मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एक या दो आतंकवादी अब भी परिसर में हो सकते हैं। सुरक्षा कर्मी इन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। आंतकी सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक (सीमा क्षेत्र) कुंवर विजय प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, “अड्डे में गोलीबारी अभी भी जारी है। हमें पता था कि चार से अधिक आतंकवादी हो सकते हैं।”

आतंकवादियों से शनिवार को 15 घंटे तक मुठभेड़ चली थी।

सूत्रों ने बताया कि उस इलाके में कोई नुकसान नहीं हुआ है जहां मिग-21 लड़ाकू विमान, एमआई-35 लड़ाकू हेलीकाप्टर और अन्य महत्वपूर्ण साजो-सामान रखे हुए हैं।

वायुसेना अड्डे और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। सेना, एनसीजी, वायुसेना कमांडो, अर्धसैनिक बल और पंजाब पुलिस को अभियान में लगाया गया है।

वायुसेना के हेलीकाप्टरों ने जमीनी सुरक्षा बलों की मदद के लिए शनिवार रात और रविवार सुबह वायुसेना अड्डे के ऊपर और आसपास उड़ान भरी।

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अफसर ने आईएएनएस से कहा, “तलाशी अभियान जारी है। सभी चीजों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। तलाशी खत्म होने के बाद ही अभियान को रोका जाएगा।”

आंतकवादी 30-31 दिसंबर की रात को पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे थे। सीमा यहां से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों को स्थानीय स्तर पर मिलने वाली संभावित मदद की भी जांच कर रही हैं।

इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि वायुसेना अड्डे में कितने आतंकवादी मारे गए हैं। राजनाथ सिंह ने अपने पहले के एक ट्वीट में यह संख्या पांच बताई थी।

अधिकारियों ने अंत में इनकी संख्या चार बताई। माना जा रहा है कि ये सभी आंतकवादी हमले के दौरान पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending