Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को विश्व रेडियो दिवस की बधाई दी

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विश्व रेडियो दिवस की बधाई

Loading

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को विश्व रेडियो दिवस पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि रेडियो संचार का एक बहुत ही बेहतरीन साधन है। मोदी ने ट्वीट किया, “विश्व रेडियो दिवस पर रेडियो प्रेमियों को बधाई। रेडियो संचार एक बहुत ही सुंदर माध्यम है, जिसने इतने वर्षो तक कई लोगों के जीवन को छुआ है।” प्रधानमंत्री ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मैं रेडियो जगत में काम करने वाले लोगों की रचनात्मकता और समर्पण को सलाम करता हूं। हमारा मनोरंजन बनाए रखने और जानकारी देते रहने के लिए आपका धन्यवाद।” मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि रेडियो कार्यक्रम का अनुभव उनके लिए खास है, क्योंकि इससे लोगों के साथ उनका रिश्ता और भी गहरा हुआ है। विश्व रेडियो दिवस को प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह मनोरंजन और जानकारी प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। रेडियो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending