प्रादेशिक
तेलंगाना : मुख्यमंत्री के फार्महाउस में 5 दिवसीय यज्ञ शुरू
हैदराबाद| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के फार्महाउस पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पांच दिवसीय ‘आयुथ चंडी महा यगम’ शुरू हुआ। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व पांच अन्य राज्यों से पहुंचे पंडित-पुजारियों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद 108 हवनकुंडों के आसपास मंत्रोच्चारण शुरू किया।
हैदराबाद के करीब मेडक जिले के एर्रवाल्ली में स्थित 120 एकड़ में फैले फार्महाउस में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह यज्ञ विश्व शांति व जनहित के लिए कराया जा रहा है।
चार वर्षो तक तेलंगाना आंदोलन की अगुवाई करने वाले के.सी. आर ने संकल्प लिया था कि अगर तेलंगाना को पृथक राज्य का दर्जा मिला, तो वह एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराएंगे।
इस यज्ञ में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तमिलनाडु व महाराष्ट्र के राज्यपाल, आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्र व राज्य मंत्रियों, सांसदों, सर्वोच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों व अन्य वीवीआईपी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन स्थल के आसपास 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा पांच किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
यज्ञ के दौरान रोजाना 5,000 लोगों को प्रसाद व भोज कराने की व्यवस्था की गई है।
कहा गया है कि मुख्यमंत्री इस यज्ञ पर छह-सात करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं।
प्रादेशिक
दिल्ली से नोएडा खाना खाने आए 4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर
नोएडा। नोएडा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 2 बजे हुआ और पीड़ित दिल्ली के न्यू कोंडली के निवासी थे। अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने हादसे में घायल हुए दिल्ली के न्यू कोंडली निवासी उत्तम की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी
पुलिस के मुताबिक घटना 30 सितंबर की रात 2 बजे की है। एक कार में पांच युवक दिल्ली से खाना खाने नोएडा आए थे। नोएडा से वापस जाते समय सेक्टर -11 एच ब्लॉक रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मोहित, विशाल, मनीष और हिमांशु उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान उत्तम के रूप में हुई है। चारों मृतक और घायल उत्तम न्यू कोंडली दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की घटना के समय हिमांशु उर्फ बिट्टू कार चला रहा था। घटना के बाद से ही मृतकों के परिवार में चीख- पुकार मची हुई है।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायल उत्तम की हालत खतरे से बाहर है। उसकी शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
प्रादेशिक2 days ago
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मानवविज्ञान विभाग ने ग्रामीणों को पर्यावरण और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
-
नेशनल2 days ago
जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है
-
नेशनल3 days ago
भारत में चीनी लहसुन की घुसपैठ, सेहत के लिए है काफी खतरनाक
-
प्रादेशिक2 days ago
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
-
मनोरंजन3 days ago
‘भूल भुलैया 3’ का टीजर रिलीज, मंजूलिका के रूप में विद्या बालन की वापसी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत की खबर
-
प्रादेशिक3 days ago
देवताल-माणापास लोक विरासतीय यात्रा-2024 सम्पन्न
-
मनोरंजन2 days ago
आखिर लता मंगेशकर ने क्यों नहीं की थी शादी, खुद इंटरव्यू में किया था खुलासा