Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर टीवी एंकर 17 सालों से हत्या के आरोप में था सलाखों के पीछे, हाईकोर्ट ने किया बरी!

Published

on

टीवी एंकर

Loading

नई दिल्ली। उम्रकैद की सजा काट रहे 90 के दशक के टीवी एंकर और प्रोड्यूसर शोएब इलियासी को दिल्ली हाईकोर्ट ने आज बरी कर दिया। दिसंबर 2017 में एक स्थानीय अदालत ने शोएब को पत्नी की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद शोएब ने अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

टीवी एंकर

आपको बता दें कि साल 2000 में अंजू की अपने घर में रहस्यमय हालत में मृत पाई गई थीं। जिसके बाद अंजू के घरवालों ने शोएब पर दहेज उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाया था। 17 साल चले इस मुकदमे में 20 दिसंबर 2017 को कड़कड़डूमा कोर्ट का फैसला आया जिसमें शोएब को दोषी पाते हुए अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।

सुहैब इलियासी 90 के दशक का जाना पहचाना नाम है जिन्होंने क्राइम पर आधारित शो की शुरुआत कर सनसनी मचा दी थी। इस शो में इलियासी भारत के अपराधियों के बारे में दिखाते थे।

मनोरंजन

बिग बॉस 18 की फाइनल हुई लिस्ट, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो

Published

on

Loading

मुंबई। बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले सेलिब्रिटी प्रतियोगियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। खबर आ रही है कि इस बार शो में 20 प्रतियोगी होने वाले हैं, जिनके नामों पर मुहर लग गई है। आईए एक नजर डालते है, इस बार शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के नाम परः

1. चुम दरांग
2. मुस्कान बामने
3.तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
4. अतुल किशन
5. विवियन डिसेना
6. ईशा सिंह
7. करणवीर मेहरा
8. शहजादा धामी
9. रजत दलाल
10. अविनाश मिश्रा
11. सारा अफरीन खान
12. अफरीन खान
13. एलिस कौशिक
14. चाहत पांडे
15. शिल्पा शिरोडकर
16. नायरा बनर्जी
17. गुणरत्न सदावर्ते
18. हेमलता शर्मा
19. श्रुतिका राज अर्जुन
20. निया शर्मा

बता दें कि सलमान खान का रिएलिटी शो 6 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है।

 

Continue Reading

Trending