Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण चीन में जीका का 11वां मामला

Published

on

दक्षिण चीन में जीका का 11वां मामला

Loading

दक्षिण चीन में जीका का 11वां मामला

बीजिंग। दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में रविवार को जीका का नया मामला सामने आया। इसके बाद प्रांत में जीका पीड़ितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। गुआंग्डोंग के स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग ने बताया कि वेनेजुएला की नागरिक सात वर्षीया बच्ची चार अप्रैल को गुआंग्डोंग के एनपिंग शहर पहुंची थी। उसके शरीर पर लाल चकत्ते पाए गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई।

बच्ची को घर पर निगरानी में रखा गया है और अब उसकी हालत स्थिर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मध्य एवं दक्षिण अमेरिका में जीका के प्रकोप के मद्देनजर फरवरी की शुरुआत में वैश्विक आपातकाल घोषित किया था। चीन में जीका को लेकर अलर्ट बरकार है, क्योंकि गर्मी के मौसम में मच्छर काटने से फैलने वाली इस बीमारी का वायरस फैलने का खतरा होता है।

जीका के लक्षणों में बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, सिर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। इससे नवजात बच्चों में माइक्रोसिफेली नामक बीमारी भी हो सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending