Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

यूपी में बीच में मेडिकल की पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों को अब नहीं देना होगा पांच लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

लखनऊ। गुरुवार को विधान परिषद् सत्र के दौरन यूपी के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जो स्टूडेंट मेडिकल की पढाई कर रहे हैं वो अब बीच में पढ़ाई को छोड़ सकते हैं। अब उन्हें किसी प्रकार का कोई भी जुर्माना नहीं देना होगा।

किस तरह का था नियम।

1 . अगर कोई छात्र MBBS की पढ़ाई छोड़ता है तो उसे 1 लाख रूपया दंड के रूप देना पड़ता था।
2 . वहीं MD और MS की पढ़ाई छोड़ने पर 5 लाख रूपया दंड में देना पड़ता था।
3 . अगर वहीं छात्र सुपर स्पेशलिटी के पाठ्यक्रम को बीच में छोड़ता था, तो उसे 1 लाख रूपया दंड में देना पड़ता था।

नेशनल मेडिकल कॉउंसिल ने योगी सरकार से इस आर्थिक दंड को हटाने के लिए प्रस्ताव दिया था। जिस पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बतौर स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने इस कानून को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। अब मेडिकल पढ़ाई कर रहे छात्र कभी भी अपने मन से सीट को छोड़ सकते है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के SRN अस्पताल में डॉक्टर ने की आत्महत्या, कार में मिला शव

Published

on

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज के स्वरूप नेहरू अस्पताल के एक डॉक्टर ने अपनी कार के अंदर हाथ में जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक डॉक्टर का नाम कार्तिकेय श्रीवास्तव है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक डॉक्टर के परिचितों से जानकारी ले रही है कि आखिर क्या वजह रही, जिससे डॉक्टर ने आत्महत्या की।

उत्तराखंड के कोटद्वार के अपार कालावड इलाके के रहने वाले डॉ. कार्तिकेय श्रीवास्तव प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में कार्यरत थे। वह स्टैनली रोड पर रहते थे। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे वह हॉस्पिटल से निकले थे। कैंपस में ही उनकी कार भी खड़ी थी। इसके कुछ देर बाद अन्य चिकित्सक भी घर जाने लगे तो उन्होंने कार में डॉ. कार्तिकेय की लाश देख पुलिस को सूचना दे दी।

डीसीपी सिटी अभिषेक भारतीय समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली. कार में सीरिंज और दवा की शीशी मिली। हाथ पर इंजेक्शन लगाने के निशान भी मिले। डीसीपी सिटी ने बताया कि चिकित्सक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस अस्पताल में तैनात अन्य चिकित्सकों से भी डॉ. कार्तिकेय के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Continue Reading

Trending