Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ब्रिटेन जाकर बस रहा हूं: विजय माल्या

Published

on

Loading

DSC_1945--621x414

बेंगलुरू| जाने-माने शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा कि वह अपने बच्चों से नजदीकियां बढ़ाने के लिए ब्रिटेन जाकर बस रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को युनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया और इसके संस्थापक सेवामुक्त अधिकारी बन गए। विजय माल्या को युनाइटेड स्पिरिट्स से बाहर निकलने के लिए एक समझौते के तहत ब्रिटेन की नामचीन शराब कंपनी डियाजियो पीएलसी से 7.5 करोड़ डॉलर मिलेंगे। उन्होंने यहां एक बयान में कहा, “मैं हाल ही में 60 साल का हो गया। मैंने अपने बच्चों के साथ इंग्लैंड (ब्रिटेन)में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का निर्णय लिया है।”

उन्होंने कहा कि संस्थापक सेवामुक्त अधिकारी का उनका नया पद कंपनी को खड़ा करने में उनके योगदान को स्वीकृति देता है और जज्बातों को ताजा करता है। विजय माल्या ने कहा, “मुझे युवावस्था में देश का सबसे बड़ा ब्रांड मैकडोवेल लांच करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। मैं शॉ वैलेस और रॉयल चैलेंज ब्रांड के उथल-पुथल भरे अधिग्रहण की चुनौतियों व बलिदानों को भी याद करता हूं।”

वहीं, खेल के क्षेत्र में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(आरसीबी) टीम के चीफ मेंटोर होंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) टी20 टूर्नामेंट में खेलती है।

नेशनल

महाराष्ट्र सरकार ने गाय को घोषित किया राज्यमाता, जारी किया आदेश

Published

on

Loading

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने गाय को राज्यमाता घोषित किया है। इस बाबत महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में कहा कि शासन ने यह निर्णय लिया है कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्व है।

gr-gomata-rajyamata-2.pdf

इसका विशेष महत्व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में भी देखा जाता है, जहां गाय के दूध और अन्य उत्पादों का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है। इसके अलावा, पंचगव्य उपचार पद्धति में भी गाय के विभिन्न उत्पादों का समावेश होता है, जो अनेक बीमारियों के उपचार में सहायक होते हैं।

क्या है गाय का महत्व?

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में उसकी पूजा का विधान है। इसके अलावा उसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका बहुतायत में इस्तेमाल भी किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है, वहीं गौमूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है।

Continue Reading

Trending