Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

अकबर की निशानी मिटाकर पौराणिक नाम देना श्रेयस्कर : भाजपा

Published

on

Loading

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने की की गयी घोषणा का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल स्वागत योग्य है बल्कि अभिनन्दनीय है। योगी की इस घोषणा की प्रशंसा करते हुए पार्टी ने कहा कि लाखों करोड़ों लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह घोषणा ऐतिहासिक होगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि संगम तट प्रयाग का पौराणिक महत्व है। यह सर्वोत्तम और उत्कृष्ट तीर्थ है। तीर्थो का राजा है प्रयागराज। अकबर की निशानी को मिटाकर पौराणिक नाम प्रयाग देना ही श्रेयस्कर है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बधाई के पात्र हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश के मानस में इलाहाबाद सदैव प्रयागराज ही है। लाखों करोड़ों हिन्दुओं की भावनाओं की अभिव्यक्ति है, योगी जी की घोषणा। श्रद्धालुओं ने कभी भी इलाहाबाद का नाम स्वीकार नहीं किया, उसके लिए यह तीर्थराज प्रयागराज ही है। योगी सरकार प्रयाग में होने वाले कुम्भ की तैयारी पूर्ण रूपेण अच्छी तरह से कर रही है। योगी सरकार धर्म के क्षेत्र में तथा धार्मिक पर्यटन में भी ऐतिहासिक काम कर रही है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending