Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में 8 तालिबानी आतंकवादी ढेर

Published

on

काबुल,अफगानिस्तान,तालिबान,दावलत-मोहम्मद-खानवर,पुलिसकर्मियों

Loading

काबुल | अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में शुक्रवार को चलाए गए एक सुरक्षा अभियान में आठ तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि इस कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, जिले के गवर्नर दावलत मोहम्मद खानवर ने बताया, “सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह वरदोज जिले के अकशिरा गांव में अभियान शुरू कर आठ तालिबानी विद्रोहियों को मार गिराया।”

अधिकारी के मुताबिक, वरदोज में इस अभियान के दौरान तालिबान सदस्य मुल्ला अबिद को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान सात तालिबान आतंकवादियों, तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 अन्य घायल हो गए हैं। बदख्शां प्रांत में वरदोज को तालिबान का गढ़ माना जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल सेना की एक और बड़ी सफलता, हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल की सेना ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार को इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने गाजा में तीन महीने पहले किए गए हवाई हमलों में हमास सरकार के प्रमुख नेता रावी मुश्ताहा और दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा में एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाते हुए इस हमले को अंजाम दिया गया, जिसमें मुश्ताहा के साथ-साथ कमांडर समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए।

इजरायल ने लेबनान पर भी लगातार बमबारी जारी रखी है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह बेरूत के बाचौरा इलाके में संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह इजरायल का लेबनान की सरकार के मुख्यालय के सबसे करीब किया गया हमला है।

इजरायली सेना ने यह हमला ईरान की तरफ से मिलाइलें दागने के बाद किया था। इजरायली सेना की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए थे। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमास द्वारा बीते साल सात अक्टूबर को किए गए आतंकी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं।

Continue Reading

Trending