Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आप के साथ तकरार नहीं : शाह

Published

on

Amit_shah

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ‘तकरार’ पर मंगलवार को सफाई दी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अधिकार को लेकर दिल्ली सरकार के साथ तथाकथित तकरार कोई तकरार नहीं, बल्कि संविधान की व्याख्या का मसला है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली की आप सरकार के बीच सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस, भूमि और सेवाओं से संबंधित मामलों पर उपराज्यपाल नजीब जंग को गृह मंत्रालय द्वारा अधिकार दिए जाने की अधिसूचना को लेकर किसी तरह की तकरार नहीं है। केंद्र की अधिसूचना पर दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला आप सरकार के पक्ष में आने के अगले दिन पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नरम पड़े शाह ने कहा, “मामला न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा और इसे सुलझा लिया जाएगा।”

दिल्ली की आप सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना को ‘असंवैधानिक’ बताते हुए इस पर चर्चा के लिए विधानसभा का दो दिनी आपात सत्र बुलाया है। सत्र के पहले दिन मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चर्चा जारी है।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।

घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।

Continue Reading

Trending