Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशियाई सेना का अभियान खत्म

Published

on

Loading

जकार्ता | इंडोनेशिया की सेना का कहना है कि वह अब एयरएशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबों को ढूंढ़ने के प्रयास रोकने जा रही है। एयरएशिया की विमान संख्या क्यूजेड8501 करीब एक महीने पहले जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया की खोज एवं राहत एजेंसी ‘बसरनास’ हालांकि अपना खोज अभियान जारी रखेगी और जावा समुद्र से शवों को बाहर निकालने की कोशिश करेगी।

सेना ने खोज अभियान में अपने कई जवानों को लगाया। साथ ही अन्य उपकरणों से भी मदद दी। लेकिन खराब मौसम और तकनीकी खामियों के कारण इसमें बाधा आई।

एयरएशिया की विमान संख्या क्यूजेड8501, 28 दिसंबर को उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जब इसने इंडोनेशिया के शहर सुराबाया से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 162 लोग सवार थे।

अब तक खोजकर्ताओं ने समुद्र से 70 शव बरामद किए हैं, जबकि 92 के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

सैन्य प्रवक्ता मनाहन सिमोरनकीर ने बताया कि इंडोनेशिया के सशस्त्र बल के प्रमुख जनरल मोएलडोको ने मंगलवार को खोज अभियान से जुड़ी टीम को काम रोकने का आदेश दिया।

अधिकारियों का कहना है कि नौसेना के 81 में 19 गोताखोर बीमार हो गए हैं। उन्हें जकार्ता के अस्पताल ले जाया जाएगा।

इंडोनेशिया की नौसेना के पश्चिमी बेड़े के रियर एडमिरल विडोडो ने कहा, “मैंने उन्हें पहले अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए कहा है। वे शवों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे हैं। उन्होंने आत्म सुरक्षा के बारे में नहीं सोचा, बल्कि उनका पूरा ध्यान अपने कर्तव्यों के निर्वाह पर था।”

विडोडो ने कहा कि गोताखोरों को अब समुद्र में मौजूद विमान के दुर्घटनाग्रस्त हिस्से के भीतर शव नहीं मिल रहे हैं। इस हिस्से से अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending