Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर में आतंकी हमला, एसएसबी जवान शहीद, 6 घायल

Published

on

Loading

kashmir-jakura

श्रीनगर| श्रीनगर के बाहरी हिस्से में शुक्रवार शाम संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा अर्धसैनिक बलों के एक शिविर पर किए गए हमले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान शहीद हो गया छह अन्य सुरक्षकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक दल पर गोलीबारी की, जो श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जकुरा के पास कानून व्यवस्था के दिन की ड्यूटी के बाद तीन वाहन में सवार एसएसबी जवान वापस लौट रहा था। हमले के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने कहा कि हमले में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया और पांच अन्य जवान सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह हमला जकुरा औद्योगिक क्षेत्र के अत्यधिक संवेदनशील इलाके के बाहर हुआ। यहां कश्मीर के छोटे एवं मध्यम व्यवसायों के कारखाने, कई कार्यालय और घर हैं। यह व्यापारिक केंद्र शहर के लाल चौक से 12 किलोमीटर दूर उत्तर में है। औद्योगिक एस्टेट जकुरा में एसएसबी का शिविर है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इलाके में गोलीबारी बंद कर दी गई है और इसकी घेराबंदी कर दी गई है।” अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। यह हफ्ते भर से कम समय में कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों पर दूसरा हमला है। सुरक्षा बलों पर आतंकी हिंसा और आतंकियों के हमले के मामले जम्मू एवं कश्मीर में 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद बढ़े हैं।

वानी के मारे जाने के बाद पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी बच्चों, किशोरों और युवकों को भड़काकर उनसे सुरक्षा बलों पर पथराव करवाते रहे हैं। आत्मरक्षात्मक कार्रवाई में अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में घायल हो चुके हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, श्रीनगर एवं जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को तीन दिन चली गोलीबारी में मार गिराया था।

नेशनल

जम्मू में गरजे पीएम मोदी- कांग्रेस आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जम्मू के साथ दशकों तक भेदभाव होता रहा। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते यहां भेदभाव होता रहा। कांग्रेस ने तो सर्जिकल स्ट्राइक के भी सबूत मांगे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, NC और PDP के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। अब यहां लोग फिर से वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

पीएम ने कहा कि पिछले 2 चरणों में हुए भारी मतदान ने जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड बता दिया है। दोनों चरणों में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है। जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जो इस चुनाव में आया है। अब पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। आपको इस मौके को छोड़ना नहीं है। क्योंकि भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी, वो आपकी पीड़ा को दूर करेगी।

ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है: पीएम

पीएम ने कहा कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। आतंकवाद पर कांग्रेस की नीति गलत थी। बीजेपी सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया है। पीएम ने कहा कि याद कीजिए वो वक्त जब उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उस तरफ के लोगों को होश आया। आज 28 सितंबर है। साल 2016 में 28 सितंबर की रात सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया था। भारत ने दुनिया को बताया था, ‘ये नया भारत है, ये घर में घुस कर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिम्मत की तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज निकलेगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी कहा कि जम्मू की ये सभा इस विधानसभा चुनाव की मेरी आखिरी सभा है। मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। मैं जहां भी गया, वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चरणों में जबरदस्त वोटिंग हुई है। अब यहां पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

Continue Reading

Trending