मुख्य समाचार
संदीप कुमार ने जो किया उससे आहत हुआ : केजरीवाल
नई दिल्ली| आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार को बर्खास्त करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पूर्व मंत्री ने जो कुछ भी किया, वह उससे बेहद आहत हुए हैं। केजरीवाल ने एक ने एक बयान में कहा कि संदीप कुमार ने आम आदमी पार्टी (आप) के आंदोलन और उन सभी को ‘धोखा’ दिया है, जिन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए अपनी नौकरियां छोड़ दी थीं।
केजरीवाल ने कहा, “संदीप कुमार ने पूरे आंदोलन को धोखा दिया है। आप ही पूरे देश की एकमात्र उम्मीद है। उन्होंने इस उम्मीद के साथ धोखा किया है।”
मुख्यमंत्री ने एक वीडियो मिलने के बाद बुधवार रात संदीप को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। वीडियो में वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।
वहीं, संदीप कुमार ने गुरुवार को निर्दोष होने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें दलित होने के कारण फंसाया जा रहा है।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों में यह सवाल स्वाभाविक है कि आप और अन्य पार्टियों में आखिर फर्क क्या है?
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी आप नेता या मंत्री के किसी गलत काम का सबूत पेश किया गया, तो पार्टी ने उस पर तत्काल कार्रवाई की। अन्य राजनीतिक पार्टियों ने ऐसा नहीं किया।
नेशनल
जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक भागने में कामयाब, दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगली इलाके में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, एक जवान आतंकियों के चंगुल से छूटकर वापस आने में कामयाब हो गया है, लेकिन दूसरे की बेरहमी से ह्त्या कर दी गई है। उसका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान प्रादेशिक सेना की 161वीं इकाई के हैं। 8 अक्टूबर को शुरू किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जंगली इलाके से उन्हें अगवा किया गया। इनमें से एक जवान भागने में सफल रहा। उसे दो गोली लगी है। बुधवार सुबह दूसरे जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।
घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्टेबल है। आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में मतगणना संपन्न हुई है और अब यहां नई सरकार बनने जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन यहां सरकार बनाने जा रही है। अब राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी चुनौती बढ़ जाएगी। सफल चुनाव आयोजन से पाकिस्तान और पाक परस्त संगठन खार खाए बैठे हैं। इसके बाद अब यहां आतंकी गतिविधियों में भारी इजाफा होने की आशंका है।
-
आध्यात्म8 hours ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल2 days ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
-
नेशनल2 days ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
नेशनल1 day ago
हरियाणा ने दिखा दिया, जलेबी फैक्ट्री में नहीं मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है : गौरव भाटिया
-
नेशनल1 day ago
जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट, बीजेपी के कैप्टन योगेश बैरागी को 6015 वोटों से हराया
-
नेशनल1 day ago
‘आप’ उम्मीदवार मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर के डोडा से दर्ज की जीत, केजरीवाल ने दी बधाई
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, तीन चीनी नागरिकों की मौत, 10 घायल