Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल : पूर्व रेडियो जॉकी की हत्या

Published

on

Loading

तिरुवनंतपुरम, 27 मार्च (आईएएनएस)| एक युवा पूर्व रेडियो जॉकी की मंगलवार को उसके ही स्टूडियो में हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि इस हमले में उसका एक साथी भी घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना अत्तिनगल में देर रात दो बजे की है। अत्तिनगल यहां से 50 किलोमीटर दूर स्थित है।

अधिकारी ने कहा, राजेश एक समारोह से अपने स्टूडियो लौटा था कि तभी चार हथियार बंद हमलावर अंदर घुस गए और उसकी हत्या कर दी। इस हमले में उसका दोस्त भी घायल हुआ है।

राजेश ने अपने करियर की शुरुआत एक प्रसिद्ध एफएम रेडियो के साथ की थी। कुछ समय तक मध्यपूर्व में काम करने के बाद वह अपने कार्यक्रम बनाने लगा था।

Continue Reading

नेशनल

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Published

on

By

Loading

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित NCPA लॉन में लोगों को हुजुम उमड़ पड़ा। देश की नामचीन राजनीतिक हस्तियां, उद्योग जगत से जुड़े लोग, फिल्मी हस्तियां, खेल से जुड़े लोगों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा

‘जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे चकित कर दिया। हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति शांति शांति।

Continue Reading

Trending