Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

खुले में नहाने के दौरान करता था अश्लील हरकत, वीडियो बनाया तो ले ली जान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। घर के सामने खुले में नहाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की चाकू और कैंची से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार रात को यह वारदात संगम विहार इलाके में हुई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सूरज के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी के नेब सराय इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपने पड़ोसी का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया। यहां सूरज नामक एक युवक अपने घर के सामने रहने वाले नीरज (25) से परेशान था। नीरज घर के बाहर खुले में नहाता था और अश्लील हरकतें करते हुए गाली भी देता था।

एक दिन इनकी इन्हीं हरकतों का सूरज ने विडियो बना लिया। शनिवार रात सूरज गली के ही कुछ लोगों को इन दोनों भाइयों की हरकतों का विडियो दिखा रहे थे ताकि गली के बड़े लोग इन्हें समझाकर इनकी इन हरकतों को बंद कराएं। बताया जाता है कि यह विडियो गली में वायरल हो गया था।

इसी से नाराज होकर नीरज ने अपने दो भाइयों अंकित और जीतू के साथ मिलकर सूरज पर चाकू और कैंची से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले से सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। इलाके के लोग शोर सुनकर बाहर आए और आरोपी नीरज की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज कर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया।

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending