Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गोवा में बनेंगे 2 बंदरगाह

Published

on

Loading

पणजी| गोवा में दो नए बंदरगाहों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह जानकारी गुरुवार को राज्य के उद्योग मंत्री महादेव नाइक ने दी। नाइक ने राज्य विधानसभा में कहा कि इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड ने उत्तरी और दक्षिणी गोवा में इन दोनों बंदरगाहों को बनाए जाने पर सैद्धांतिक रूप से अपनी सहमति जता दी है।

इस सहमति के बाद अब परियोजना के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का अध्ययन हो सकेगा। साथ ही सभी संबंधित प्राधिकारियों से परियोजना के लिए सभी तरह की विधिसम्मत अनुमतियां ली जा सकेंगी।

दोनों बंदरगाहों का निर्माण जुआरी नदी के किनारे सांकोआले और नॉक्सी गांवों में होगा। इनमें 700 करोड़ का निवेश हो सकता है और इससे 450 लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

प्रादेशिक

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे, केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र के प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें उन्हें और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई।

अमरेंद्र सिंह धमकी भरा कॉल आने के बाद बेगूसराय के टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तान के नंबर +923276100973 से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने न सिर्फ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि जब तक कॉल करने वाले व्यक्ति और उसकी लोकेशन का पता नहीं चलता, तब तक कुछ ठोस नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि यह मामला एक विदेशी नंबर से जुड़ा है, इसलिए इसमें स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। इस मामले में इंटरपोल की सहायता ली जा सकती है।

Continue Reading

Trending