Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चुनाव आयोग से पहले भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने घोषित की कर्नाटक चुनाव की तिथि

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)| भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख को चुनाव आयोग से पहले ही घोषित कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। मालवीय ने सुबह 11.08 पर ट्वीट किया, 12 मई को कर्नाटक में मतदान होंगे, जबकि 18 मई को मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने मालवीय की घोषणा के कुछ मिनट बाद एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव की तारीख घोषित की। चुनाव आयोग द्वारा घोषित मतदान तिथि वहीं थी, जिसे मालवीय ने ट्वीट में घोषित किया था। हालांकि चुनाव आयोग ने मतगणना की तिथि 15 मई घोषित की।

Continue Reading

नेशनल

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Published

on

By

Loading

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित NCPA लॉन में लोगों को हुजुम उमड़ पड़ा। देश की नामचीन राजनीतिक हस्तियां, उद्योग जगत से जुड़े लोग, फिल्मी हस्तियां, खेल से जुड़े लोगों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा

‘जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे चकित कर दिया। हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति शांति शांति।

Continue Reading

Trending